फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra 2022 decrease number of passengers going to Badrinath doors will be closed on November 19

चारधाम यात्रा: बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या की संख्या में आ रही कमी, 19 नवंबर को बंद होंगे कपाट

Mon, 07 Nov 2022 10:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2022 10:56 AM IST
सार

बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद होने हैं। करीब एक सप्ताह पहले बदरीनाथ की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या 100 से 150 थी जो अब वह घटकर 50 पर आ गई है। चारधाम के यात्रा के दौरान रोडवेज ने भी अपनी करीब 90 बसें लगाई थी। जिससे रोडवेज को अच्छी आमदनी प्राप्त हुई। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022 decrease number of passengers going to Badrinath doors will be closed on November 19
बदरीनाथ धाम - फोटो : iStock

विस्तार

जैसे-जैसे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे ही बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है। बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या 50 तक रह गई है। इससे ट्रांसपोर्टरों में मायूसी छायी है।

विज्ञापन


कोविड के बाद इस साल चारधाम की यात्रा अच्छी चली। युवाओं की पहली पसंद केदारनाथ धाम रहा। देेश के अलग-अलग प्रदेशों से आने वाले युवा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि 2013 के बाद केदारनाथ धाम में निर्माण कार्यों के बाद वहां के बदले स्वरूप को देखने के लिए युवा केदारनाथ की ओर उमड़ पड़े।
विज्ञापन


चारधाम के यात्रा के दौरान रोडवेज ने भी अपनी करीब 90 बसें लगाई थी। जिससे रोडवेज को अच्छी आमदनी प्राप्त हुई। रोडवेज की अधिकांश बसें केदारनाथ (सोनप्रयाग) भेजी गई। वहीं बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री बसें भेजी गई थी। अब केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड, अगले 24 घंटे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद होने हैं। करीब एक सप्ताह पहले बदरीनाथ की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या 100 से 150 थी जो अब वह घटकर 50 पर आ गई है। पर्यटन विभाग की एजेंसी के चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी सुमन बिजल्वाण ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है। आजकल गुजरात और राजस्थान के यात्री ही बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed