{"_id":"63674610d3335b1bc41a85ac","slug":"winter-2022-uttarakhand-weather-news-today-snowfall-expected-in-hilly-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड, अगले 24 घंटे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड, अगले 24 घंटे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
Sun, 06 Nov 2022 11:02 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:02 AM IST
सार
Uttarakhand weather Today: मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 24 घंटे में हल्की बारिश संग बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
पहाड़ियों पर हिमपात
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज मौसम सामान्य बना है। कहीं धूप खिली है तो कहीं पर हल्के बादल छाए हैं। कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, बदलते मौसम ने अब प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। सुबह और शाम मैदान से पहाड़ तक ठिठुरन होने लगी है।
विज्ञापन
उधर, मौसम विज्ञानियों ने राज्य के पर्वतीय के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम के मिजाज बदलने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश संग बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
Snowfall: बदरीनाथ धाम में आधे घंटे बर्फबारी, अगले 24 घंटे उत्तरकाशी-चमोली और रुद्रप्रयाग में ऐसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 24 घंटे में हल्की बारिश संग बर्फबारी की संभावना है। यदि पर्वतीय इलाकों में बारिश होने के साथ ही बर्फबारी होती है, तो इसका असर ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड के रूप में देखने को मिलेगा।