{"_id":"630281d685c7d52d753c7097","slug":"debris-came-on-neelkanth-motorway-traffic-came-to-a-standstill-rishikesh-news-drn4205252130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलकंठ मोटर मार्ग कई जगह अवरुद्ध, आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलकंठ मोटर मार्ग कई जगह अवरुद्ध, आवाजाही बंद
विज्ञापन
नीलकंठ मोटर मार्ग पहाड़ दरकने और मलबा आने के कारण कई जगह अवरुद्ध हो गया है। जिसके चलते नीलकंठ मोटर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। जो यात्री दूसरे राज्यों से अपनी कार लेकर आए थे उन्हें लक्ष्मणझूला और तपोवन में रुकना पड़ा।
प्रदेश में बीते दो दिन बरसी आसमानी आफत के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं नीलकंठ मोटर मार्ग पर रत्तापानी, तलाईं, जुड्डा, खैरखाल, पीपलकोटी के समीप नीलकंठ जिला पंचायत पार्किंग से पहले मलबा आने से मार्ग बंद है। जिससे दूसरे दिन भी नीलकंठ सहित आसपास के क्षेत्रों का ऋषिकेेश से संपर्क कटा रहा।
मार्ग बंद होने से गरुड़चट्टी से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लक्ष्मणझूला रोड पर दिनभर भारी संख्या में वाहनों का जाम लगा रहा। लोक निर्माण विभाग लक्ष्मण झूला के सहायक अभियंता सत्य प्रकाश ने बताया कि नीलकंठ मोटर मार्ग पर कई जगह मलबा आने से मार्ग आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के गरुड़चट्टी पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है।