{"_id":"6171bd0ac3de2b29113fd267","slug":"customers-locked-in-the-society-s-office-rishikesh-news-drn394041279","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कॉपरेटिव सोसायटी के कार्यालय में ग्राहकों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कॉपरेटिव सोसायटी के कार्यालय में ग्राहकों ने जड़ा ताला
विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित एक फाइनेंस दफ्तर का घेराव करते लोग।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। जनशक्ति मल्टी स्टेट, मल्टी परपज कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (जेएमसीएस) के कार्यालय में एडवाइजरों और ग्राहकों ने प्रदर्शन और तालाबंदी की। 26 अक्तूबर तक भुगतान का आश्वासन मिलने पर शांत हुआ। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्यालय को खुलवाया।
प्रदर्शन के दौरान एडवाइजरों ने कहा कि सोसायटी ने देश के आठ राज्यों में सैकड़ों कार्यालय खोले हैं। देहरादून जिले के ऋषिकेश, भानियावाला, जौलीग्रांट, डोईवाला, माजरी ग्रांट के आसपास क्षेत्र में भी कई कार्यालय खोले गए थे, जो धीरे-धीरे बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिक को सोसायटी का सदस्य बनाया और उन्हें ब्याज देने का वादा किया। जितने भी एडवाइजर काम कर रहे हैं, उन्हें भी कमीशन देना तय हुआ था। एडवाइजरों और ग्रहकों ने कहा कि उपभोक्ताओं की पॉलिसी अब मैच्यूर हो चुकी है। लेकिल डेढ़ साल से कंपनी भुगतान नहीं कर रही है। जिसके कारण उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी की है। कंपनी के डिप्टी हेड के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में ओमपाल, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विवेक, रेखा पांडे, दीपक पांडे, सायरा बानो, राजेंद्र कौर, आफरोज, गीता, चरणजीत, अमरजीत, गुरमुख आदि शामिल थे।
एडवाइजरों और ग्राहकों को कुछ गलतफहमी हो गई है। कोरोना संक्रमणकाल के चलते ग्राहकों को पॉलिसी का भुगतान करने में देरी हो गई थी। 26 अक्तूबर तक ग्राहकों को उनका भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-डीएस नेगी, डिप्टी सर्किल हेड, जेएमसीएस