फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   three people drinking wine in road inside

हाईवे किनारे शराब पी रहे तीन लोगों का चालान

Mon, 30 Nov 2015 02:19 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रायवाला
ब्यूराे/अमर उजाला, रायवाला Updated Mon, 30 Nov 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन

रायवाला में बिना लाइसेंस के होटलों और ढाबों में शराब परोसने के खिलाफ रविवार को पुलिस की नींद खुली। पुलिस ने अभियान चलाकर कई होटल स्वामियों को चेतावनी दी। हाईवे किनारे शराब पी रहे तीन युवकों का चालान किया। राजमार्ग से अतिक्रमण को हटाया गया। होटल, ढाबे वालों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रदीप चौहान की अगुवाई में अवैध रूप से ढाबे, होटलों में शराब पीने-पिलाने वालों, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम होटलों और ढाबों के मालिकों को ऐसा नही करने की कड़ी हिदायत दी गई। राजमार्ग के किनारेे अतिक्रमण किए दर्जनों ठेली वालों को हटाया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि होटलों, ढाबों में काफी समय से बिना लाइसेंस के शराब परोसे जाने की शिकायत मिल रही थी। लिहाजा उन्हें अभियान चलाकर हिदायत दी गई है। निर्देश का पालन नहीं करने वाले होटल और ढाबा स्वामियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed