{"_id":"719670ea038ed28ca965812e14a3b166","slug":"challan-of-tractor-trolly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनन और तीन का ओवरलोडिंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनन और तीन का ओवरलोडिंग में चालान
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
नदियों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सघन अभियान छेड़ा। जिसमें दो ट्रैक्टर ट्राली बिना रवन्ने के टीम के हत्थे चढ़ी और तीन में मात्रा से अधिक उपखनिज मिला। औचक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीम ने कई स्थानों पर अवैध खनन रोकने के लिए खाई खुदवाई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन ने एकाएक अवैध खनन के खिलाफ सघन अभियान चला दिया। उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई की। दिन में थानों रोड भानियावाला क्षेत्र में दो उपखनिज लेकर आ रही दो ट्रैक्टर ट्राली की जांच करने पर चालक रवन्ना नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
जिनका अवैध खनन में चालान कर दिया। दूसरी ओर लालतप्पड़ क्षेत्र में तहसीलदार अमृता शर्मा ने तीन वाहनों का ओवरलोडिंग में चालान किया। क्षेत्र की नदियों में हो रहे अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त हो रहा हैै। प्रशासन की टीम ने पहले दूधली क्षेत्र में अवैध खनन के संबधित इलाकों में खाई खुदवाई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी माजरी क्षेत्र में तमाम स्थानों पर जेसीबी लगाकर खाई खुदवाई जिससे अवैध तरीके से खनन सामग्री लेकर जाने वाले वाहन आवाजाही न कर सके। एकाएक चलाए गए अभियान से हड़कंप मच गया। खनन निरीक्षक मनीराम लखेड़ा ने बताया कि एसडीएम की अगुवाई में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।