{"_id":"2d27da2157765c44c3464a7efb3cceb2","slug":"challan-of-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में मैला डालने वालों के चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में मैला डालने वालों के चालान
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग पौड़ी की टीम ने लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा में मैला डालने वाले होटल और ढाबों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान टीम ने गंगा में गंदगी गिराने के लिए लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संचालित आठ होटल और ढाबा संचालकों का चालान काटा। बताया गया कि अभियान के दौरान उनसे पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन
मेला प्रशासन के अनुसार होटल, ढाबा संचालकों को एक सप्ताह के अंदर गंगा में गिराई जा रही गंदगी की स्थायी रोकथाम के निर्देश दिए गए। होटल का मैला रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं हुई तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान के दौरान पॉलिथीन का उपयोग करने वाले चार प्रतिष्ठानों का चालान काटा गया।
विज्ञापन
प्रतिष्ठानों से दो-दो हजार रुपये अर्थदंड भी वसूला गया। अभियान के दौरान कुंभ सेक्टर मजिस्ट्रेट और एसडीएम कोटद्वार जीआर बिनवाल, सीओ डीएस तोमर, लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह, तहसीलदार और प्रभारी ईओ नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक श्रेष्ठ गुनसोला, सेक्टर सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान, लेखपाल रमेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं, नगर पालिका मुनिकीरेती प्रशासन ने ढालवाला क्षेत्र में गंदगी फैलाने और पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने आसपास के क्षेत्र में पांच लोगों के चालान काटे। उनसे 5 हजार आठ सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। निकाय प्रशासन ने बताया कि अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। टीम में अनुराधा गोयल, केतन, आदेश कुमार, ज्योति आदि मौजूद थे।