{"_id":"25a147ce6ff456c909ce4ed1984e81e0","slug":"case-solve-of-theft-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन पहले हुई चोरियों का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिन पहले हुई चोरियों का खुलासा
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
बीते शुक्रवार की रात क्षेत्र रोड और झंडा चौक स्थित तीन दुकानों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में दो नाबालिग दबोचे गए हैं, जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से चोरी के 95 सौ रुपये और आलानकब बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि हत्थे चढ़े नाबालिगों को बाल संरक्षण न्यायालय दून में पेश किया गया है।
विज्ञापन
बीते 26 फरवरी की रात क्षेत्र रोड में सुुनील चंदानी की रेडीमेड गारमेंट, हरिओम नारंग की कपड़े और सौरभ बंसल की बर्तन की दुकान में सेंध लगाकर बेखौफ चोर लाखों की नकदी ले उड़े थे। चोरियों का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों का पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कोतवाली में पुलिस अधीक्षक देहात टीडी बेला ने एक ही रात में तीन दुकानों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि बीते देर रात गश्त के दौरान लक्ष्मणझूला मार्ग पर भैरव मंदिर के पीछे से दो संदिग्धों को पकड़ा। कड़ी पूछताछ में उन्होंने चोरी का जुर्म कबूला। एसपी देहात ने बताया कि हत्थे चढ़े आरोपी नाबालिग हैं।
विज्ञापन
एक के पास से चोरी के पांच हजार और दूसरे के पास 45 सौ रुपये मिले हैं। उनके पास से चोरी की घटना में प्रयुक्त आलानकब भी मिला है। उन्होंने बताया कि दो नाबालिग गिरफ्त से बाहर हैं।
नशे की आदत ने बनाया चोर
पुलिस की मानें तो चोरी के आरोप में हत्थे चढ़े नाबालिग नशे के आदी हैं। कोई काम धंधा नहीं है, लिहाजा नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी करते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी चक्रधर अंथवाल ने बताया कि पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात उन्होंने पहले नशा किया फिर चोरी की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र रोड वाली दुकान को चुना। काली कमली के गेट से चढ़कर ऊपर गए और लोहे की रॉड से शटर का ताला तोड़ा।
चोर नौकर को दबोचा
बीते बुधवार को मेन बाजार स्थित भरत ज्वेलर्स शॉप से पीतल के 14 घंटे चोरी हो गए। सूचना पर छानबीन में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के आरोपी को चोरी के सामान के साथ चंद्रभागा पुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सतेंद्र निवासी शीशमझाड़ी ज्वेलर्स शॉप में नौकर था। संबंधित धारा में केस दर्ज आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।