फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   baba was out and find a job

निकला नौकरी ढूंढने और बन गया बाबा

Thu, 31 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Thu, 31 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
baba was out and find a job
बाबा - फोटो : amar ujala

एक युवक शहर नौकरी ढूंढने जाने की बात पत्नी से कहकर निकला था। 10 महीने बाद भी जब घर नहीं लौटा तो पुलिस की मदद से खोजबीन में जुटे परिजनों को युवक बाबा की वेशभूषा में मिला तो सभी चौंक गए। बहरहाल पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द  कर दिया है।

विज्ञापन


मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक बीते नौ मई 2015 को मुनेंद्र सिंह पंवार (35) पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम चमेली, पट्टी दोगी,  टिहरी गढ़वाल पत्नी को यह कहकर निकला था कि वह शहर में नौकरी की तलाश में  जा रहा है। उसके वह बाद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं मिला। लापता युवक के भाई मदन सिंह ने 26  फरवरी 2016 को गूलर चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। केस दर्ज करने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस को बुधवार देर शाम उस वक्त सफलता मिली, जब ब्यासी क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर एक बाबा को हाथ में त्रिशूल और डमरू लेकर भगवा वस्त्र पहने पैदल जाते देख उसे रोककर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पुलिस उसे थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि कड़ी पूछताछ में बाबा ने अपनी पहचान बताई। सूचना पर पहुंचे  परिजनों ने उसे पहचान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed