फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   after twenty days not register FIR

बीस दिन बाद नहीं दर्ज हुआ केस

Sun, 29 Nov 2015 02:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Sun, 29 Nov 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
after twenty days not register FIR

घटना के बीस दिन बाद भी पुलिस ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई बालिका की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस की लापरवाही से बालिका और उसके पिता आहत हैं। करीब बीस दिन पहले अमितग्राम गली नंबर-18 निवासी सते सिंह भंडारी की 14 वर्षीय पुत्री दिव्या भंडारी को गली से बाहर निकलते वक्त एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।

विज्ञापन


टक्कर के बाद बालिका बाइक में फंसकर घिसटते हुए कुछ दूर तक गई थी। इससे उसके दो दांत टूट गए थे और जबड़े में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया था। जानकारी होने पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी। मगर कई बार पुलिस चौकी जाने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि बाइक सवार स्थानीय है और वह किसी विद्यालय में छात्र है। वह नाबलिग है और घटना के वक्त वह बहुत तेज बाइक चला रहा था। सते सिंह ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। चिकित्सकों का कहना है कि बालिका की शल्य चिकित्सा होनी है। इसमें एक लाख से अधिक का खर्च आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने मांग की है कि बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाय। इस संबंध में जब श्यामपुर चौकी इंचार्ज पंत से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed