फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   सेल्फी लेते समय फिसला पैर, युवक की मौत

सेल्फी लेते समय फिसला पैर, युवक की मौत

Mon, 18 Mar 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
सेल्फी लेते समय फिसला पैर, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत मस्तराम घाट पर गंगा स्नान के दौरान सेल्फी लेना एक युवक को भारी पड़ गया। कोटद्वार का यह युवक गंगा में नहाते के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में फिसलकर डूब गया। जल पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवानों से रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को बाहर निकालकर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि रविवार को कोटद्वार निंबूचौड़ निवासी 22 वर्षीय आशील जदली पुत्र विशंबर जदली अपने चार दोस्तों के साथ लक्ष्मणझूला घूमने आया हुआ था। इस दौरान मस्तराम घाट पर चारों दोस्त गंगा स्नान करने लगे। इस दौरान युवक आशीष जदली मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। इस दौरान गंगा की तेज धारा में उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में डूब गया।
विज्ञापन

दोस्तों की सूचना पर जल पुलिस के जवान रितेश और उदित ने युवक को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। काफी प्रयास करने के बाद जल पुलिस के जवानों ने युवक को बाहर निकाला। इसके बाद युवक को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed