{"_id":"5ce84dccbdec22073f3f2286","slug":"15587281903-rishikesh-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऋषिकेश: प्रतिबंध के बावजूद शहर में मालवाहक वाहनों का प्रवेश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऋषिकेश: प्रतिबंध के बावजूद शहर में मालवाहक वाहनों का प्रवेश जारी
Sat, 25 May 2019 10:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा सीजन को देखते हुए तीर्थनगरी में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक मालवाहन वाहनों के प्रवेश पर पुलिस की ओर से प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मालवाहक वाहनों का प्रवेश अभी भी जारी है। शुक्रवार को भी रेलवे स्टेशन से पुराना बस अड्डा की ओर जाने वाले मार्ग पर माल वाहक वाहन प्रवेश करते दिखे।
विज्ञापन
इसके कारण यहां एक स्कूटी सवार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। बीती एक मई को पुराना बस अड्डा स्थित हीरालाल मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से एक राफ्टिंग गाइड की मौके पर ही मौत हो गई थी। इससे पहले एक माल वाहक वाहन के ब्रेक फेल होने के चलते चार छोटे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस प्रशासन ने घटना के बाद चीता पुलिस की गश्त बढ़ाने के अलावा सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक माल वाहक वाहनों केे प्रवेश को प्रतिबंधित किया था। इसके बावजूद इस मार्ग में और नगर के अन्य क्षेत्रों में भी मालवाहक वाहन प्रवेश कर रहे हैं। शुक्रवार को भी रेलवे रोड से पुराना बस अड्डा की ओर जाने वाली रोड पर एक ट्रक की चपेट में स्कूटी सवार आ गया। इसके बाद स्कूटी सवार ने काफी देर तक हंगामा काटा। इस कारण जाम की स्थिति देखने को मिली। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन