{"_id":"5c55fb99bdec220a742da8eb","slug":"121549138841-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित छह के खिलाफ दहेज का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित छह के खिलाफ दहेज का मुकदमा
विज्ञापन
court
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत एक महिला ने अपने पति सहित छह लोगों पर दहेज लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति सहित परिवार के छह लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। शनिवार को शीशमझाड़ी निवासी एक महिला ने थाना मुनिकीरेती में तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी शादी गाजियाबाद निवासी युवक से हुई है। उनके परिवार ने शादी में अपनी हैसियत से बढ़ चढ़कर दहेज का सामान दिया था।
शादी के बाद भी उनके पति, सास, ससुर तथा तीन ननद उन पर लगातार दहेज लाने का दबाव बना रही है। महिला ने बताया कि जब वह इस बात का विरोध करती हैं, तो उनके साथ सुसराल के लोग गाली गलौच, मारपीट तथा दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर गाजियाबाद निवासी छह लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।