{"_id":"5c954579bdec2214577e7451","slug":"11553286521-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने पांच वर्ष के बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। बीते रोज ढालवाला निवासी एक युवक ने ढालवाला पुलिस चौकी आकर तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पांच वर्षीय पुत्र के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। इस पर थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आरके सकलानी ने मुकदमा दर्ज कर चौकी इंचार्ज ढालवाला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की।
चौकी प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल एम्स अस्पताल से कराने के बाद जब वह पीड़ित व उसके पिता को घर छोड़ने जा रहे थे तो एसबीआई तिराहा ढालवाला के पास उक्त युवक नटराज की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित के पिता व पीड़ित ने उक्त युवक की पहचान कर ली। चौकी इंचार्ज के अनुसार आरोपी 19 वर्षीय मूल निवास बिहार का रहने वाला है, जोकि घटना को अंजाम देने के बाद भागने की फिराक में था, तभी उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ पर आरोपी युवक ने बताया कि पहले उसने अपने पांच दोस्तों के साथ होली मनाई और जब उसके दोस्त वापस चले गए तो वह पड़ोस में जाकर पांच वर्षीय पीड़ित बच्चे को चीज का लालच देकर अपने कमरे में ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।