{"_id":"5c33b841bdec2256a03b751b","slug":"11546893377-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर चुराया सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का ताला तोड़कर चुराया सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। भरत विहार ऋषिकेश निवासी तरविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने आईडीपीएल पुलिस चौकी में तहरीर देते हुए बताया कि वह दो जनवरी को अपने परिवार के साथ निजी कार्य से दिल्ली गया हुआ था। छह जनवरी की रात जब वह अपने घर पहुंचा तो उसके घर का ताला टूटा पाया गया और वहां दूसरा ताला लगा दिया गया।
इस संबंध में पहले 100 नंबर पर सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। तरविंदर का कहना है कि चोरी की घटना में उनकी पत्नी के चेक, अन्य जरूरी कागजात व 5500 रुपये नकदी गायब हुई है। उन्होंने इस घटना के पीछे कुछ लोगों पर संदेह जताया है। आईडीपीएल चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट ने कहा कि तहरीर उनके पास आई है। इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इस मामले में शिकायतकर्ता की ओर से एसएसपी देहरादून और डीजीपी से परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की गई है।