फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   हंगामे के बीच एचआरडीए ने की 21 दुकानें सील

हंगामे के बीच एचआरडीए ने की 21 दुकानें सील

Sun, 23 Dec 2018 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
हंगामे के बीच एचआरडीए ने की 21 दुकानें सील
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उच्च न्यायालय के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने पहली बार बड़ी कार्यवाही की है। विभाग की ओर से बिना नक्शा पास कांपलेक्स की 21 दुकानों को सील किया गया है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भीड़ ने पहुंचकर कार्रवाही का विरोध किया। शनिवार को श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज स्कूल के बाहर एक भवन में बनी 60 दुकानों वाले कांपलेक्स में बंद 21 दुकानों पर कार्यवाही की गई।
विज्ञापन

एचआरडीए के उप सचिव व उप जिलाधिकारी प्रेमलाल की मौजूदगी में बंद 21 दुकानें सील की गई। करीब दो दर्जन दुकानों को तीन दिन की मोहलत दी गई है। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। वहीं मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते एचआरडीए की टीम को आधी कार्रवाही पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


पूर्व में भी एचआरडीए ने भवन किया था सील
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इस कांपलेक्स का निर्माण किया जा रहा था, उस समय एचआरडीए की टीम ने भवन को सील किया था। लेकिन ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नहीं की थी। अब यहां सभी दुकानों में बसावट हो चुकी है, तो कार्यवाही करना उचित नहीं है। इस दौरान एचआरडीए के सहायक अभियंता गिरीश चंद भट्ट, कार्यकारी अभियंता श्याम मोहन शर्मा सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेशों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद न होने के कारण कार्रवाही बीच में ही रोकनी पड़ी। अगली कार्यवाही में पुलिस फोर्स की संख्या ज्यादा रहेगी, जिससे अभियान में अड़चन न आ सके। यह कार्रवाही पूरे प्राधिकरण क्षेत्र में की जाएगी। साथ ही जिन भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश पूर्व में किए गए है, उन पर भी कार्रवाई होगी।
- प्रेमलाल, उप जिलाधिकारी व उप सचिव एचआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed