फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   दुकान का ताला तोड़ लाखों के मोबाइल चोरी

दुकान का ताला तोड़ लाखों के मोबाइल चोरी

Mon, 15 Apr 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ लाखों के मोबाइल चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। हर्रावाला चौक पर चोरों ने एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कीमती मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर हर्रावाला पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तहरीर नहीं मिलने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र में हर्रावाला चौक पर सचिन कुमार निवासी नया गांव मियांवाला की मोबाइल की दुकान है। रोज की तरह वह शनिवार शाम को करीब आठ बजे के आसपास दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब दुकान खोली तो शटर पर लगा ताला टूटा हुआ देखकर सन्न रह गए। इसके बाद दुकान के अंदर देखा तो समान अस्त व्यस्त अवस्था में दिखा। सूचना मिलते ही हर्रावाला पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। दुकान में काफी संख्या में नए मोबाइल फोन रखे थे, जो चोरी हुए हैं। हर्रावाला दुकानदार समिति के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों से सभी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी अनुरोध किया गया है, जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। हर्रावाला चौकी प्रभारी राजेंद्र पुजारा ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तहरीर नहीं मिलने के कारण अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। पुलिस अपने स्तर से आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्ध चिह्नित भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed