फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Contact toll free number for redressal of grievances

Rishikesh News: शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क

Wed, 14 May 2025 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
Contact toll free number for redressal of grievances
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला ने जनसुविधाओं को अत्यधिक प्रभावी बनाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। टोल फ्री नंबर जारी करते हुए पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को सुनने, सुझावों को समझने और नगर क्षेत्र के विकास की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से नगर में सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, प्याऊ में पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट या अन्य किसी भी समस्या के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर 7351344999 पर संपर्क करने की अपील की। इस मौके पर अवर अभियंता सचिन, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, बेताल सिंह, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, आकाश कैंतुरा, लिपिक विकास सेमवाल, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed