{"_id":"69543976838a5a42c00266fd","slug":"construction-of-motor-bridge-on-satedi-river-will-start-soon-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-868442-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सतेड़ी नदी पर जल्द शुरू होगा मोटर पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सतेड़ी नदी पर जल्द शुरू होगा मोटर पुल का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के सीला-कांडई मोटर मार्ग पर सीला गांव के समीप सतेड़ी नदी पर 1.58 करोड़ रुपये की लागत से स्टील गार्डर वाला मोटर पुल बनेगा। इस पुल के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृत मिल गई है। इस मोटर पुल निर्माण से क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
सीला-कांडई मोटर मार्ग पर सीला गांव के पास में सतेड़ी नदी पर निर्मित पुल वर्ष 2014 में आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीण वर्षों से क्षतिग्रस्त पुल की जगह नए पुल की मांग कर रहे थे। शासन से पुल निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की ओर से सतेड़ी नदी पर स्टील गार्डर मोटर पुल निर्माण का टेंडर करवाया जाएगा।
सीला पुल के निर्माण होने के बाद डांडा मंडल के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय और ब्लॉक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी होगी। इससे पहले डांडा मंडल के लोग गंगा भोगपुर, लक्ष्मण झूला, तिमल्याणी जहरी भृगुखाल के रास्ते लंबा सफर तय कर तहसील पहुंचते थे।
विज्ञापन
ग्रामीण गौतम रतूड़ी, मनोज खत्री ने बताया कि स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव कृष्णमोहन रतूड़ी के अथक प्रयासों से सतेड़ी नदी पर पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। नीलकंठ लक्ष्मण झूला मोटर मार्ग पर यात्रा काल में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए सीला कांडईई मोटर मार्ग से किमसार के रास्ते ऋषिकेश जा पाएंगे।
-- --
कोट-
ग्रामीण लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए मोटर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। विधानसभा की प्राथमिकताओं में सीला पुल निर्माण के लिए पत्राचार किया गया था। - रेनू बिष्ट, विधायक, यमकेश्वर