फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Construction of flyover will start soon in Raiwala

Rishikesh News: रायवाला में जल्द शुरू होगा फ्लाईओवर निर्माण

Sat, 29 Nov 2025 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Construction of flyover will start soon in Raiwala
- मिट्टी परीक्षण का काम पूरा, निर्माण के लिए 720.67 करोड़ रुपये मंजूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर रायवाला से लेकर मोहकमपुर तक करीब 37 किलोमीटर के दायरे में सात नए फ्लाईओवर बनेंगे। दो माह के भीतर काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए 720.67 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इन फ्लाइओवरों के निर्माण के लिए एनएचएआई की ओर से मृदा परीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है।

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रायवाला और छिद्दरवाला में सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं। दुर्घटनाओं में कई लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रायवाला से मोहकमपुर तक सात फ्लाइओवर बनाने का निर्णय लिया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज मौर्य ने बताया कि दो माह के भीतर काम शुरू हो जाएगा। रायवाला बाजार में शुक्रवार को मृदा परीक्षण किया गया। यहां फ्लाईओवर बनाने के साथ सर्विस लेन का निर्माण और चौराहे दुरुस्त किए जाएंगे। सड़क हादसों को न्योता देने वाले रास्ते भी बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed