फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress workers burn effigy of Baba Ramdev

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला

Sat, 28 Sep 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burn effigy of Baba Ramdev
ढालवाला में बाबा रामदेव का पुतला फूंकते राहुल गांधी विचार मंच के कार्यकर्ता - फोटो : RISHIKESH
कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ बाबा रामदेव द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नगर चौक पर बाबा रामदेव का पुतला जलाया। शुक्रवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता नगर चौक डोईवाला में एकत्रित हुए और योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश सेवा के भाव से काम कर रहे हैं। बाबा रामदेव मर्यादा भूलकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सागर मनवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बाबा रामदेव को विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में नगर सभासद गौरव मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, अमित मनवाल, रितिक मनवाल, मोहित उनियाल, भारत भूषण कौशल, विमल गोला, दीपक प्रजापति, नवनीत प्रजापति, दिनेश, मनोज चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed