{"_id":"618c21ffb2d67d430f40d6d2","slug":"congress-kept-fast-for-not-getting-permission-for-rally-rishikesh-news-drn3957348184","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर कांग्रेस ने उपवास रख जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर कांग्रेस ने उपवास रख जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। हल्द्वानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की स्वागत रैली की अनुमति न मिलने के विरोध में महानगर कांग्रेस ने एक घंटे का मौन उपवास रखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा सरकार ने यह हरकत की है।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत के नेतृत्व में ने उपवास रख विरोध जाहिर किया। विजय सारस्वत ने कहा कि 10 नवंबर को हल्द्वानी में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के स्वागत के लिए प्रस्तावित रैली को अनुमति नहीं दी गई। यह भाजपा की तानाशाह मानसिकता को दर्शाता है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण भाजपा कांग्रेस के बढ़ते जनसर्मथन से बौखला गई है। इसलिए भाजपा स्वागत रैली में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा भाजपा की षड्यंत्रकारी नीतियां जग जाहिर हो गई है। प्रदेश में भाजपा की सत्ता की जमीन खिसक रही है। आगामी विधानसभा चुुनाव में भाजपा की विदाई के साथ प्रदेश में सामाजिक न्याय और चहुंमुखी विकास के सूरज का उदय होगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव विजयपाल सिंह रावत, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, दीपक रावत, सरोज देवराड़ी, पार्षद मनीष शर्मा आदि थे।