{"_id":"6a6222812c698c7d300d8834","slug":"collected-geo-tagged-samples-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-144108-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: टीएचडीसी ने भूस्खलन प्रभावित जोन के जियो टैग सेंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: टीएचडीसी ने भूस्खलन प्रभावित जोन के जियो टैग सेंपल लिए
Thu, 23 Jul 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
कौडियाला ब्यासघाट मोटर मार्ग पर बागी गांव के पास है भूस्खलन जोन
टीएचडीसी पहले कर चुकी है ड्रोन सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) की ओर से कौडियाला ब्यासघाट मोटर मार्ग पर बागी गांव के पास बने भूस्खलन जोन की मरम्मत के लिए जियो टैग सैंपल लिए गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद टीएचडीसी भूस्खलन प्रभावित जोन की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल को देगी।
करीब चार साल से कौडियाला ब्यासघाट मोटर मार्ग पर बागी गांव के पास भूस्खलन जोन सक्रिय है। बरसात में भूस्खलन जोन के सक्रिय होने से वाहनों का आवागमन बंद हो जाता है। भूस्खलन प्रभावित जोन में वाहनों के दलदल में फंसने का भी खतरा मंडराता रहता है। इस रूट पर भारी वाहन संचालक वाहन ले जाने में कतराते रहते हैं।
पिछले साल लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल ने भूस्खलन प्रभावित जोन की सर्वे करने के लिए करीब 13 लाख रुपये टीएचडीसी को दिए थे। उसके बाद पिछले साल दिसंबर माह में टीएचडीसी की टीम ने भूस्खलन प्रभावित जोन की ड्रोन सर्वे की थी। ड्रोन सर्वे के सात माह बाद जियो टैग सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -
क्या होता है जियो टैग सैंपल
जियो-टैग सैंपल किसी क्षेत्र में किए गए सर्वे के सैंपल की एकत्रीकरण होता है। जियो टैग सैंपल एकत्रित करने के दौरान किसी जीपीएस मैप कैमरा ऐप से फोटो खींचते हैं, जिसमें क्षेत्र का अक्षांश और देशांतर, पता, तारीख और समय, समुद्र तल से ऊंचाई आदि का विवरण एकत्रित किया जाता है।
-- -
कोट-
कौडियाला ब्यासघाट मोटर मार्ग पर बागी गांव के पास भूस्खलन प्रभावित जोन का टीएचडीसी की ओर से जियो टैग सैंपल लिए गए हैं। इसके लिए टीम मौके पर पहुंची थी। इसकी रिपोर्ट करीब ढाई महीने के बाद आएगी। उसके बाद टीएचडीसी मरम्मतीकरण के एस्टीमेट बनाकर देगा। - किशोर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल