{"_id":"6af2db300388cabb7b003e62","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-stops-to-hear-woman-plea-during-rishikesh-visit-directs-officials-to-act-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: भीड़ में महिला की आवाज सुनते ही रुके सीएम धामी, पास पहुंचकर सुनी पति के इलाज और राशन कार्ड की फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: भीड़ में महिला की आवाज सुनते ही रुके सीएम धामी, पास पहुंचकर सुनी पति के इलाज और राशन कार्ड की फरियाद
Tue, 10 Nov 2026 02:25 PM IST
Renu Saklani
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेसी, ऋषिकेश
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेसी, ऋषिकेश
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:25 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेश दौरे के दौरान एक महिला ने अपनी पारिवारिक परेशानी को लेकर उनसे मदद मांगी। पति की गंभीर बीमारी और राशन कार्ड न बनने की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
महिला की बात सुनते सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेश दौरे के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान भीड़ में खड़ी एक महिला ने अपनी परेशानी बताने के लिए मुख्यमंत्री को आवाज लगाई तो वह रुक गए। मुख्यमंत्री खुद महिला के पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी।
विज्ञापन
महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके पति के फेफड़े खराब हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पति का समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। वहीं, राशन कार्ड नहीं बनने से परिवार को आर्थिक और घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी: आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री मंदिर के कपाट, मुखबा के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली
विज्ञापन
महिला की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उसकी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए।