फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cleaning system stalled, garbage did not pick up in 40 wards throughout the day

सफाई व्यवस्था ठप, 40 वार्डों में दिनभर नहीं उठा कूड़ा

Mon, 19 Oct 2020 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cleaning system stalled, garbage did not pick up in 40 wards throughout the day
सफाई निरीक्षक पर हुए हमले की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने दिया सांक? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। चार दिन पहले सफाई निरीक्षक प्रशांत कुकरेती पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में प्रदर्शन कर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। विरोध में सफाई कर्मचारियों सभी 40 वार्डों में सुबह और शाम की शिफ्ट में कूड़ा उठाने का काम ठप किया। इस दौरान कूड़ेदानों के बाहर कूड़ा बिखरा रहा।
विज्ञापन

करीब चार दिन पहले सफाई निरीक्षक प्रशांत कुकरेती पर अज्ञात युवकों की ओर से हमला किया गया था। शनिवार को कर्मचारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आधे दिन कार्य बहिष्कार किया था। रविवार को भी सुबह सभी सफाई कर्मचारी नगर निगम स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने हाथ में तख्तियां ली हुई थी। पूरे दिनभर सफाई कर्मचारियों ने सभी 40 वार्डों में कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान शहर और कॉलोनी में कूड़ेदानों के बाहर कूड़े के ढेर लगे रहे। कूड़ा गाड़ियां भी दिनभर नगर निगम के कार्यालय के पास खड़ी रहीं। उत्तरांचल स्वच्छता कर्मचारी संघ के ऋषिकेश शाखा अध्यक्ष नरेश खैरवाल ने कहा कि यदि हमलावर सफाई निरीक्षक से माफी मांग लेते हैं तो सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र, सत्यपाल, आकाश, रवि कुमार, तीरथ, विनोद, सन्नी, मोहित, निर्मल, नीतू, सरस्वती, मुनेश, राहुल, राजेंद्र वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed