फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Clashes between corporation personnel and people who have removed encroachment

अतिक्रमण हटाने गए निगम कर्मियों और लोगों में झड़प

Tue, 21 Jan 2020 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Clashes between corporation personnel and people who have removed encroachment
बापूग्राम सुमन विहार में दीवार ध्वस्त करने को लेकर नगरायुक्त से नोकझोंक करते लोग। - फोटो : RISHIKESH
सार्वजनिक मार्ग पर बनी पांच फीट ऊंची दीवार हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और स्थानीय महिलाओं के बीच झड़प हो गई। मामले में काफी देर तक जोरदार बहस होती रही। मामले में कुछ होता न देख नगर आयुक्त ने उक्त दीवार को स्वयं हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है। इस दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे के साथ अभद्रता और हाथापाई करने का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब चार बजे नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वींरियाल निगमकर्मियों के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। यहां पांच फीट ऊंची दीवार को हटाने के लिए उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देश दिए। इस पर स्थानीय महिलाओं सहित अन्य लोग बिफर पड़े। स्थानीय लोगों ने उक्त दीवार को अतिक्रमण के दायरे से बाहर बताया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों और निगमकर्मियों में झड़प शुरू हो गई। मामला तूल पकड़ता देख नगर आयुक्त ने विवादित दीवार को खुद तोड़ने के लिए दो दिन का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि बृहस्पतिवार तक उक्त दीवार न हटी तो जबरन इसे हटाया जाएगा। संपूर्ण घटनाक्रम के बाद चीता पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर उक्त दीवार का निरीक्षण कर चलती बनी।
विज्ञापन

---
यह है मामला
दरअसल बापू ग्राम सुमन विहार गली नंबर 13 में रमेश सिंह पुत्र नत्थुराम की ओर से 11 अक्तूबर 2019 को शिकायत की गई थी कि कुछ लोगों ने उनके घर की खिड़की के आगे दीवार बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे घर में आने वाली रोशनी और हवा बाधित हो गई है। मामले का संज्ञान लेकर तीन जनवरी 2020 को एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजकुमार ने उक्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कुछ लोगों ने रमेश सिंह के घर के पास सार्वजनिक सड़क पर अनाधिकृत रूप से निर्माण कर लिया है। उन्होंने यहां चार लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में खुद अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दोनों ओर से लगे अभद्रता और हाथापाई के आरोप
निगम की ओर से मौके पर पहुंचे सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र सेमवाल, नरेश खैरवाल, राजीव, मुकेश आदि का कहना है कि स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त के साथ अभद्रता और हाथापाई की। इस पर नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वींरियाल ने कहा कि कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने बल का प्रयोग किया। साथ ही जेसीबी के आगे लेट गए। इसके अलावा निगमकर्मियों के हाथ पकड़ लिए। उन्होंने स्थानीय लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की बात स्वीकारी। फिलहाल इस पर अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, स्थानीय महिला विनोद बाला वर्मा, सरस्वती और विवेका ने निगमकर्मियों पर हाथापाई का आरोप लगाया है। विनोद बाला वर्मा ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है, उनकी कमर में पट्टा बांधा हुआ था। इसके बावजूद निगमकर्मी दोनों हाथ पकड़ कर खींचने लगे। उन्होंने निगमकर्मियों पर जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

---
झंडा चौके के पास तोड़े एक दर्जन अतिक्रमण
नगर निगम की टीम ने झंडा चौक के समीप गली में एक दर्जन अतिक्रमण ध्वस्त किए। सोमवार दोपहर नगरायुक्त नरेन्द्र सिंह क्वींरियाल के नेतृत्व में निगम की जेसीबी ने नाले के ऊपर आए पक्के निर्माणों के छज्जे तोड़े। साथ ही नालियों के ऊपर पक्की और लोहे की ग्रिल डालकर किए गए अतिक्रमण भी तोड़े। इस दौरान सफाई निरीक्षण धीरेन्द्र सेमवाल, नरेश खैरवाल सहित निगमकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed