फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Children will be able to study digitally

Rishikesh News: डिजिटल रूप में पढ़ाई कर सकेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

Sun, 01 Jun 2025 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Children will be able to study digitally
डीएम सविन बंसल ने कहा कि सरकार और प्रशासन का फोकस महिलाओं और बच्चों पर है। प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तरह 75 प्रतिशत सरकारी विद्यालयों को फर्नीचर और दूसरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब जिले के सरकारी विद्यालयों के कमरों में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इससे विद्यार्थी डिजिटल रूप में पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं, शिक्षक भी एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को ऑनलाइन पढ़ा सकेंगे। डीएम सविन बंसल ने सरस्वती विद्या मंदिर दाबड़ा भोगपुर को सीएसआर फंड से 18 लाख 73 हजार की लागत से एक बस उपलब्ध कराई है। इससे विद्यालय के करीब 95 विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। डीएम ने कहा कि विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए ट्रांसपोर्ट, मूलभूत सुविधा, पौष्टिक आहार और दूसरे चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे हर साल इसमें सुधार हो रहा है। प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर टॉस्क फोर्स गठित की गई है। जितनी भी फीस वृद्धि की शिकायतें आई हैं, उस पर कार्रवाई की गई है। इससे कई विद्यालयों ने फीस वृद्धि वापस ली है। डीएम सविन बंसल, सरस्वती विद्या मंदिर दाबड़ा भोगपुर के बच्चों के साथ बस में बैठे। कुछ देर उनके साथ समय बिताया।इस दाैरान हिमांशु चमोली, प्रधानाचार्य दीपा बिष्ट, सतीश सेमवाल, केदार रावत, संजीव नेगी, राजपाल बिष्ट माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed