{"_id":"5dab6fa08ebc3e016f0b3b65","slug":"children-need-no-education-need-education-usha-negi-rishikesh-news-drn323415343","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को भिक्षा नहीं, शिक्षा की जरूरत: उषा नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को भिक्षा नहीं, शिक्षा की जरूरत: उषा नेगी
विज्ञापन
आरपीएस स्कूल में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल अधिकारों के संरक्षण में विद्यालयों की भूमिका के विषय पर ऋषिकेश पब्लिक स्कूल आरपीएस में अंतर विद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र के सात विद्यालयों से 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें डीएसबी स्कूल की खुशी यादव और आरपीएस स्कूल की अनुभूति बालियान ने भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। एनडीएस स्कूल की अदिति बर्थवाल ने द्वितीय और एनजीए स्कूल की आभा भट्ट व आरपीएस की अरूनिमा जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने गंगानगर स्थित आरपीएस स्कूल में आयोजित अंतरविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज में हावी होने वाली विकृत मानसिकता के प्रति बच्चों को जागरूक होने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित सभी विद्यालयों से काउंसलर रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को भिक्षा नहीं, शिक्षा की जरूरत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने स्कूल की शैक्षिक कार्यप्रणाली के बारे में आयोग अध्यक्ष को बताया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में सीसीटीवी के माध्यम से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रहती है। इस मौके पर शिक्षिका मधु अरोड़ा, चंद्रिका पुंज, अर्चना थपलियाल, आभा दीक्षित, राजस्व निरीक्षण सतीश प्रसाद जोशी, आयोग अध्यक्ष के ओएसडी कमल गुप्ता मौजूद रहे।
------------------------
स्कूलों की समस्या को लेकर जल्द होगी बैठक
बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बताया कि आरटीई में बदलाव कर निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके तहत जल्द ही आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें स्कूलों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
---------------------------
चिल्ड्रन होम एकेडमी : जल्द होगी जांच रिपोर्ट की समीक्षा
रानीपोखरी स्थित चिल्ड्रन होम एकेडमी में कब्रिस्तान की जांच के संबंध में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जांच में जो सामने आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा गया है।