{"_id":"67d333a6ba65a004b60a660d","slug":"children-and-the-elderly-will-improve-their-health-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-640620-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पार्क में सेहत बनाएंगे बच्चे और बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पार्क में सेहत बनाएंगे बच्चे और बुजुर्ग
Fri, 14 Mar 2025 01:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
रानीपोखरी पंचायत में एक बहुउद्देशीय पार्क का निर्माण किया गया है। जिसका कार्य पूरा हो चुका है। अब पार्क का लाभ स्थानीय जनता को मिलना शुरू हो गया है।
रानीपोखरी पंचायत में करीब सात बीघा भूमि पर एक बहुउद्देशीय पार्क का निर्माण किया गया है। इस पार्क में बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, सीमेंट के बेंच और टहलने के लिए फुटपाथ बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा पार्क का नाम सम्मानित जनता रानीपोखरीग्रांट पार्क रखा गया है। पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए रंग बिरंगे फूल-पौधे भी लगाए गए हैं। पार्क के चारों तरफ पत्थरों की सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया है।
इस पार्क को जनता के लिए खोल दिया गया है। जिसमें खासकर सुबह के वक्त खासी भीड़ लगी रहती है। रानीपोखरी प्रशासक सुधीर रतूड़ी ने कहा कि रानीपोखरीवासियों की लंबे समय से पार्क की मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। पार्क में झूले, ओपन जिम, बेंच और फुटपाथ बनाए गए हैं। जिसका स्थानीय लोगों को लाभ मिलने लगा है। कहा कि पार्क में कुछ और सुविधाएं जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।