फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chief Medical Superintendent falls

सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर गिरी गाज

Fri, 02 Apr 2021 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chief Medical Superintendent falls
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में नियुक्त सीएमएस डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर पर आखिरकार गाज गिर ही गई। स्वास्थ्य सचिव की ओर से उन्हें गांधी चिकित्सालय, देहरादून अटैच करने के आदेश जारी हो गए हैं। उनके स्थान पर अब सरकारी अस्पताल में उप जिला चिकित्सालय, सर्जन डॉ. विजयेश भारद्वाज को सीएमएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ.भारद्वाज अपने कार्यों के साथ-साथ अब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी बीते एक अप्रैल को इसके आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 26 मार्च को प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने हाईकोर्ट के आदेश और महाकुंभ की तैयारियों को लेकर राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव को अस्पताल में विभिन्न खामियां नजर आई थीं। जिन्हें 31 मार्च तक दुरुस्त करने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन इस बीच सीएमएस डॉ नरेंद्र सिंह तोमर आकस्मिक अवकाश पर चले गए। यही नहीं बीते बृहस्पतिवार को भी जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के निर्देशों का पालन नहीं होने पर उन्होंने सीएमएस का पांच दिन के वेतन रोकने के भी निर्देश जारी किया था। अब शासन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से अवमुक्त करते हुए देहरादून अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed