फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra vehicle, transportation Crmrayi

चारधाम यात्रा में वाहन, चरमराई परिवहन व्यवस्था

Tue, 17 May 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 17 May 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra vehicle, transportation Crmrayi
चिलचिलाती धूप में महिलाओं, बच्चों का बुरा हाल - फोटो : amar ujala

प्रशासन के चारधाम यात्रा सीजन में लोकल रूटों पर वाहनों की कमी न होने देने के दावे हवाई साबित हुए। सोमवार को पहाड़ के लोकल रूटों पर संचालित वाहनों का टोटा होने से सवारियां इधर-उधर भटकती रही। चिलचिलाती धूप में सामान के बोझ के साथ पसीने से तरबतर लोगों ने शासन प्रशासन को जमकर कोसा।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा और लोकल रूट पर यातायात व्यवस्था का दारोमदार निजी परिवहन कंपनियों के जिम्मे है, जिनकी श्रीनगर, उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग, टिहरी रुट पर 28 दैनिक वाहन सेवाएं हैं। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे तक विभिन्न लोकल रूटों पर सेवाएं सुचारु रही, लेकिन यहां के वाहन चारधाम यात्रा में चले जाने से अचानक सेवाएं प्रभावित हो गई।
विज्ञापन


नटराज चौक, चंद्रभागा पुल और संयुक्त यात्रा बस अड्डे में सवारियां वाहनों का इंतजार करती रही, लेकिन घंटो बाद भी वाहन नहीं मिला। सवारियां सामान के बोझ के साथ शहर में बने वाहन प्वाइंट में पैदल परेड करते रहे, लेकिन कहीं राहत नहीं मिली। चिलचिलाती धूप में महिलाओं और बच्चों की खासी फजीहत हुई। दोपहर बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। जबकि प्रशासन बसों की वैकल्पिक व्यवस्था  करने का हवाला देकर स्थिति सामान्य होने के दावे करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूमो यूनियन में भी वाहन नहीं
पहाड़ के लोकल रुट पर परिवहन कंपनियों के बाद यातायात का सशक्त माध्यम ट्रैकर, कमांडर, सूमो यूनियन है। यूनियन में करीब 250 वाहन पंजीकृत हैं। बताया जा रहा है कि करीब 100 वाहन चारधाम यात्रा पर गए हैं और शेष ऋषिकेश से सवारियां लेकर लोकल रूट पर गए हुए हैं, लेकिन पहाड़ से सवारियां नहीं मिलने के कारण वापस नहीं लौटे, जिससे वाहनों की कमी हुई है। मैक्सी कैब वाहनों से पटा होने वाले यूनियन के प्लेटफार्म में सोमवार को इक्का दुक्का वाहन नजर आए। यूनियन के मुताबिक यह भी वह वाहन हैं जो तकनीकी खराबी के कारण खड़े हैं।

इनका कहना है
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अधीन नौ परिवहन कंपनियों के करीब 1800 वाहन हैं, इसमें चारधाम यात्रा के लिए 60 और लोकल रुट के लिए 40 प्रतिशत वाहनों की व्यवस्था है। बाहरी प्रांतों से श्रद्घालुओं की भारी आमद के चलते मजबूरन लोकल रुट के वाहनों को यात्रा पर संचालित करना पड़ा, जिससे वाहन कम पड़ गए हैं। हालात से निपटने के लिए दून से 25 सिटी बस, रामनगर से 10 और दून वैली से सात अतिरिक्त बसें मंगवाई जा रही हैं, जो मंगलवार सुबह तक पहुंच जाएगी।

कुंवर सिंह रावत, अध्यक्ष संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति

लोकल रुट पर वाहनों की कमी पड़ने पर लोकल रूट पर दोपहर में रोडवेज की दो बसें संचालित की है। एआरटीओ को वाहनों की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है।    
विनीत तोमर, उपजिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed