{"_id":"57250ce34f1c1b9934a91a3e","slug":"char-dham-yatra-443-buses-advance-bookings","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा : 443 बसों की एडवांस बुकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा : 443 बसों की एडवांस बुकिंग
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 01 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को हो चुकी है 443 बसों की एडवांस बुकिंग
- फोटो : filephoto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2013 में जल प्रलय के बाद धीमी पड़ी चार धाम यात्रियों की संख्या में इस साल अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस बार संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति को अब तक मिली अग्रिम वाहनों की बुकिंग को इसका आधार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस साल की यात्रा बीते वर्षों का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति को इस साल चार धाम शुरू होने के सप्ताह भर पहले तक करीब 443 बसों की एडवांस बुकिंग मिल चुकी हैं। जो बीते दो वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीन गुना अधिक बताई जा रही है। इस साल सात मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए अब तक 443 बसों की बुकिंग हो चुकी है।जिनमें सबसे ज्यादा चारों धाम और दो धाम बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शनार्थियों की बुकिंग है।
विज्ञापन
तीन साल पहले आई भीषण आपदा के बाद से यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन इस बार चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चारधाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया कि समिति के पास अब तक महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश आदि प्रांतों के श्रद्धालुओं की उम्मीद से बढ़कर अग्रिम बुकिंग आई है। उन्होंने इस बार चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों के आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
कौन से धाम के लिए कितनी बसों की एडवांस बुकिंग
बदरीनाथ धाम- 37
बदरीनाथ-केदारनाथ- 99
गंगोत्री-बदरीनाथ-केदारनाथ-04
यमुनोत्री-गंगोत्री-बदरीनाथ-केदारनाथ- 303