फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Celebrated the festival of tree planting greenery

पेड़ लगाकर मनाया हरियाली का त्योहार

Sun, 17 Jul 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 17 Jul 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival of tree planting greenery
- फोटो : file photo

स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सरकारी, गैरसरकारी विभागों ने पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया। तीर्थनगरी के अलग-अलग क्षेत्रों में फलदार, छायादार और औषधि युक्त पौधों का रोपण कर धरती का शृंगार किया। शनिवार को तीर्थनगरी सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया गया। पूर्णानंद इंटर कॉलेज परिसर में जड़ी-बूटी विभाग टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से पौधे लगाए गए। इस दौरान आंवला, तुलसी, हरेड़ा आदि के पौधों को शिवमूर्ति कंडवाल, डीएस कृपाली, विजय रावत, गंभीर रावत, विजय कुमार, संदीप मोहन, रामकृष्ण पोखरियाल ने रोपा। उधर, लक्ष्मणझूला स्थित जीआईसी में नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज प्रमोद ध्यानी, मदन मोहन उप्रेती ने पौधरोपण किया। इस मौके पर नवीन राणा, धर्म प्रसाद नौटियाल, अली हसन, नवीन ध्यानी, इंदू भूषण, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


इधर, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव सन्नी प्रजापति के नेतृत्व में पीजी ऑटोनामस कालेज में पौधरोपण किया। इस दौरान जितेंद्र पाल पाठी, अभिनव मलिक, अमन शर्मा, राहुल कश्यप, शुभम गौड़, शिवम गुप्ता, अंकुश गौतम आदि रहे। गढ़वाल महासभा ने मायाकुंड स्थित उड़ान स्कूल में डा. राजे नेगी के नेतृत्व में पौधे लगाए। पौधरोपण करने में लाभांशु शर्मा, कमल सिंह, आरपी डंगवाल, नरेश अग्रवाल, कुसुम जोशी, विरेंद्र नौटियाल आदि रहे।
विज्ञापन


उधर, जलसंस्थान कार्यालय में जलकल अभियंता अरुण विक्रम सिंह रावत, मनोज डबराल की मौजूदगी में कर्मचारियों ने पौधे रोपे। वन विभाग ऋषिकेश ने रेंज अधिकारी गंगा सागर नौटियाल की मौजूदगी में खदरी इंटर कालेज, भरत मंदिर इंटर कालेज में आवंला, हरेड़ा, सिल्वर ओक, कनेर के पौधे लगाए। इस दौरान सुनील रावत, मनीषा गौड़, सुरेंद्र कुमार, सुभाष बहुगुणा आदि रहे। ग्राम पंचायत शिवपुरी रेंज प्रांगण में नरेंद्रनगर वन प्रभाग की ओर से रेंज अधिकारी बीएल टम्टा के नेतृत्व में 50 फलदार पौधे रोपे गए। गंगा एक्शन परिवार परमार्थ निकेतन की ओर से नीलकंठ मार्ग पर मीडिया प्रभारी राम महेश मिश्र के दिशा-निर्देेश में विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे रोपे गए। इस मौके पर इंद्र प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप काबरा, प्रेम रतन चौरसिया आदि मौजूद थे। श्री विष्णु भक्ति एवं गौ ट्रस्ट ने भी हरेले कार्यक्रम के तहत पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित
हरेला कार्यक्रम पर उड़ान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में व्यवस्था परिवर्तन मंच की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभांशु शर्मा, कमल सिंह राणा, आरपी डंगवाल, नरेश अग्रवाल, कुसुम जोशी को  सम्मानित किया गया।


ऋषिकेश पब्लिक स्कूल ने जीती फुटबाल ट्रॉफी
हरेला पर्व के तहत ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। ऋषिकेश पब्लिक स्कूल ने डीएसबी स्कूल को हराकर ट्रॉफी जीती। इस दौरान एसएस भंडारी, गीता बेदी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed