{"_id":"67d7295bd3259158bb0b8815","slug":"case-filed-for-tarnishing-the-image-of-bjp-leader-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-642059-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भाजपा नेता की छवि धूमिल करने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भाजपा नेता की छवि धूमिल करने के आरोप में केस दर्ज
Mon, 17 Mar 2025 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया में भाजपा नेता की छवि धूमिल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में भाजपा नेता ने कोतवाली में शिकायत दी थी।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शाह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शाह ने पुलिस को बताया था कि बीते 11 मार्च को श्यामपुर में होली मिलन कार्यक्रम था। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री लक्ष्मी गुरंग भी शामिल होने जा रही थी। कुछ लोग फार्म हाउस के आसपास होली मिलन कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। लक्ष्मी गुरंग ने लोगों से विरोध करने का कारण पूछा तो कुछ अज्ञात लोगों व सीताराम रणाकोटी ने उनके साथ अभद्रता कर गालीगलौज कर मारपीट की और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष होने के नाते वह 13 मार्च को घटना की तहरीर देने कोतवाली पहुंची। जिसकी जानकारी होने के बाद सीताराम रणाकोटी ने 14 मार्च को सोशल मीडिया पर लाइव आकर उनके बारे में गलत बातें कही। उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाकर छवि को धूमिल किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि मामले में सीताराम रणाकोटी व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है।