फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cancer treatment should not be limited to surgery only: Prof

कैंसर का इलाज केवल सर्जरी तक सीमित नहीं रहना चाहिए : प्रो. मीनू

Wed, 26 Feb 2025 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 26 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Cancer treatment should not be limited to surgery only: Prof
एम्स के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से दो दिवसीय इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी नॉर्थ जोन कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ एम्स दिल्ली के पूर्व ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. एसवीएस देव एवं एम्स ऋषिकेश के पूर्व निदेशक व अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव मिश्रा ने किया।



एम्स की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कैंसर उपचार के समग्र प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया। कहा कि कैंसर का इलाज केवल सर्जरी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसकी रोकथाम, प्रारंभिक पहचान, उन्नत चिकित्सा पद्धतियों और रोगी की दीर्घकालिक देखभाल को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


प्रो. अमित गुप्ता ने कहा कि एम्स ऋषिकेश का सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग अपनी बेहतर चिकित्सा सेवाओं के मद्देनजर देश के प्रमुख कैंसर सर्जरी केंद्रों में से एक बनकर उभरा है। आयोजन सचिव डॉ. राहुल कुमार व उप सचिव डॉ. ऋतु ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से कैंसर सर्जरी में नवीनतम तकनीकों, उन्नत उपचार पद्धतियों और शोध पर गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी सत्य श्री, प्रो. मनोज गुप्ता, डॉ. उत्तम कुमार नाथ, डॉ. केएस राजकुमार, डॉ. अमित सहरावत, डॉ. दीपक सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मानित



सम्मेलन में विशेषज्ञों को चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. एसवीएस देव, डॉ. संजीव मिश्रा और डॉ. सुषमा भटनागर को ‘जेम ऑफ ऑन्कोलॉजी’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed