फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Booking Full on Devasthanam Board

देवस्थानम बोर्ड पर बुकिंग फुल, साइबर कैफे के चक्कर काट रहे यात्री

Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Booking Full on Devasthanam Board
आईएसबीटी परिसर में चारधाम यात्रा के लिए इधर उधर भटकते यात्री। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। देवस्थानम बोर्ड की साइट पर 15 अक्तूबर तक बुकिंग फुल होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दून स्मार्ट सिटी पर पंजीकरण कराने वाले यात्रियों को चारधाम यात्रा पर भेजा जा रहा है। इस जानकारी के अभाव कई यात्री देवस्थानम बोर्ड की साइट पर पंजीकरण शुरू होने के इंतजार में योगनगरी में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश में प्रतिदिन महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, आंध्रप्रदेश से यात्री चारधाम करने के लिए पहुंच रहे हैं। ये यात्री देवस्थाम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के लिए रोजाना शहर के साइबर कैफे के चक्कर काट रहे हैं। बस टर्मिनल कंपाउंड में देवस्थानम बोर्ड और पर्यटन विभाग के ओर से अब पंजीकरण काउंटर नहीं बनाए गए हैं। ऐसे में बाहरी राज्यों के यात्रियों में गलत संदेश जा रहा है। प्रशासन की ओर से यात्रा बस अड्डे पर बिठाए गए कर्मचारी भी यात्रियों को पंजीकरण कराने के लिए साइबर कैफे में भेज रहे हैं। ऐसे यात्रियों की मदद बस ऑपरेटर कर रहे हैं। बस ऑपरेटर चारधाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का दून स्मार्ट सिटी वेबसाइट पर पंजीकरण कर रहे हैं। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से करीब 60 यात्री दो बसों से यमुनोत्री के लिए रवाना हुए। इन यात्रियों का केवल दून स्मार्ट सिटी की बेवसाइट पर बुकिंग की गई थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा धामों में दर्शनों की संख्या सीमित करने से यात्रियों को देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शन की तारीख नहीं मिल पा रही है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों का पंजीकरण दून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर करने के बाद उन्हें यात्रा पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार भट्ट, बस ऑपरेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed