फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP workers got angry over the comment on Mahila Morcha

Rishikesh News: महिला मोर्चा अध्यक्ष पर टिप्पणी से भड़के भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 16 Mar 2025 01:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 16 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP workers got angry over the comment on Mahila Morcha
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी करने पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।शनिवार को कोतवाली परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कुछ दिन पूर्व फेसबुक के माध्यम से लाइव आकर एक व्यक्ति ने भाजपा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कहा कि कविता शाह एक सम्मानित महिला हैं और उन पर की गई अशोभनीय टिप्पणी की वह निंदा करते हैं। कार्यकर्ताओं ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की गई तो महिलाएं सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी। विरेाध प्रर्दशन के दौरान संदीप गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, प्रतीक कालिया, सुमित पवार, चंद्र मोहन पोखरियाल, राजेंद्र बिष्ट, सिमरन उप्पल, मुस्कान, माधवी गुप्ता, लव कंबोज, रीना शर्मा, पायल बिष्ट, आशु डंग, मनोज ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed