{"_id":"6206b54bcd96564abf763b36","slug":"bjp-will-get-60-seats-in-uttarakhand-vis-rishikesh-news-drn4038867175","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो के बलबूते भाजपा को मिलेगा बहुमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो के बलबूते भाजपा को मिलेगा बहुमत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला की हर्रावाला में आयोजित जनसभा में पूर्व शिक्षा मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों के बलबूते भाजपा को उत्तराखंड विधानसभा में 60 सीटें मिलेंगी।
दिल्ली फार्म में शुक्रवार को आयोजित की गई जनसभा में सांसद निशंक ने विपक्ष पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली है। मुद्दाविहिन हो चुकी कांग्रेस के पास जनता के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना नहीं है, जबकि इसके विपरीत भाजपा सरकार ने आम जन के उन्नयन के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम और प्रभावी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला विधानसभा आदर्श रूप ले चुकी है। डोईवाला की अलग पहचान भाजपा सरकार में ही बनी है। भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा घोषणा पत्र नहीं, दृष्टि पत्र जारी करती है, जिसका मकसद लोगों तक प्रभावी विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि डोईवाला में विकास तेज गति से किया जाएगा। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, अशोक राज पंवार, संजय ठाकुर, संदीप गुप्ता, करन बोरा, सर्वेश चौधरी, बबीता रावत, विनोद कुमार, राहुल पंवार, नरेंद्र बिष्ट, प्रमोद यादव, दिलीप डबराल और रितु मिश्रा आदि मौजूद थे। वहीं, डोईवाला में आयोजित सभा में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि महिलाएं भाजपा के साथ खड़ी हैं। इस दौरान टीना सिंह, सुषमा चौधरी, नगीना रानी, कुुसुम सिद्धू, ममता नयाल, अल्पना प्रजापति और आरती लखेड़ा आदि मौजूद थे।