{"_id":"679a812e0a51a7336e08650d","slug":"badminton-court-inaugurated-in-kaluwala-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-606609-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कालूवाला में बैडमिंटन कोर्ट का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कालूवाला में बैडमिंटन कोर्ट का किया लोकार्पण
Thu, 30 Jan 2025 12:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कालूवाला में क्षेत्रीय विधायक और सांसद ने सांसद निधि और एमडीडीए की धनराशि से निर्मित एक बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कालूवाला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक बहुउद्देशीय बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया गया है। जिसे लगभग 60 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इससे खिलाड़ियों को ग्राम स्तर पर अच्छे बैडमिंटन कोर्ट में खेलने का मौका मिलेगा। वहीं इस भवन को बैठकों, शादी समारोह और अन्य आयोजन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। कहा कि पंचायत को इसमें शादी समारोह या अन्य आयोजन के लिए थोड़ा बहुत शुल्क जरूर रखना चाहिए। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि कालूवालावासियों की लंबे समय से मांग थी कि उनके यहां के खिलाड़ियों के लिए एक बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाए। ग्राम प्रधान पंकज रावत, सुमेरचंद रवि, बड़ोवाला प्रधान सुधीर क्षेत्री, वीरेंद्र कृषाली, धीरेंद्र कृषाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन