{"_id":"66429db92d053080900e7934","slug":"anaghas-dream-is-to-become-an-investment-banker-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-413032-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना है अनघा का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना है अनघा का सपना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरों से डरकर कभी नौका पार नहीं होती, मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती... वाक्या गुमानीवाला निवासी और डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की सीबीएसई इंटरमीडिएट की छात्रा अनघा ने चरितार्थ किया है। अनघा ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर प्रदेश, शहर और विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा ने बताया कि उनका लक्ष्य इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना है।
छात्रा अनघा ने बताया कि उनके पिता विनीत एक एनजीओ चलाते हैं। मां वर्षा डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। बताया कि उनके अंग्रेजी विषय में 97, इकोनॉमिक्स में 98, बिजनेस स्टडी में 98, एकाउंटेंसी में 99, योग में 100 अंक आए हैं। उन्होंने सेल्फ स्टडी से यह सफलता प्राप्त की है। इसका श्रेय उन्होंने अपनी मां को दिया। बताया कि यह सफलता उन्होंने दो से तीन घंटे की पढ़ाई से पाई है। कहा कि जीवन में सफल होने के लिए तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है। जब आप तनावमुक्त रहेंगे तो अपना लक्ष्य निर्धारित करेंगे और इसे पाने के लिए मेहनत कर पाएंगे।