फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Latest News: American Woman Arrested For Shoot Obscene Video on Laxman Jhula

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला पुल पर अमेरिकी महिला ने शूट करवाए अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2020 09:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh Latest News: American Woman Arrested For Shoot Obscene Video on Laxman Jhula
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने लक्ष्मण झूला पुल पर बनाए गए अश्लील वीडियो के मामले में शनिवार को एक और अमेरिकी महिला को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


थाना मुनिकीरेती निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में अमेरिकी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी एक फ्रांस की महिला और स्थानीय फोटोग्राफर विनोद सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऋषिकेश : लक्ष्मणझूला पुल पर अश्लील वीडियो बनवाने वाली फ्रांस की महिला ने यौन उत्पीड़न को लेकर दिया विवादित बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय सभासद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए थे। बवाल तब शुरू हुआ जब कुछ विदेशी महिलाओं ने स्थानीय फोटोग्राफरों के साथ लक्ष्म णझूला पुल और एक होटल के कमरे में वीडियो के कुछ अश्लील दृश्य कैमरे में कैद किए।

Trending Videos

ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने का दिया था हवाला

तब महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि उसने ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने के लिए यह वीडियो शूट कराया था। जबकि बाद महिला अपने बयान से पलट गई और उसने नया विवादित बयान दे दिया।

तब फ्रांस की महिला ने कहा था कि उसने यह वीडियो यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया था। लक्ष्मण झूला पुल से गुजरते हुए उसे खुद कई बार ऐसा लगा कि कुछ अनचाही नजरें उसका पीछा कर रही हैं। महिला के इस बयान की क्षेत्र में खूब आलोचना की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed