फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   French woman making vulgar video on Laxmanjhula bridge rishikesh gave disputed statement about sexual harassment

ऋषिकेश : लक्ष्मणझूला पुल पर अश्लील वीडियो बनवाने वाली फ्रांस की महिला ने यौन उत्पीड़न को लेकर दिया विवादित बयान

Sat, 05 Sep 2020 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
French woman making vulgar video on Laxmanjhula bridge rishikesh gave disputed statement about sexual harassment
प्रतीकात्मक तस्वीर

थाना मुनिकीरेेती क्षेत्र के लक्ष्मणझूला पुल पर फिल्माए गए अश्लील वीडियो के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तार हुई फ्रांस की महिला का अब विवादित बयान सामने आया है।

विज्ञापन


ऋषिकेश: लक्ष्मणझूला और होटल में अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में फ्रांसीसी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसने यह वीडियो यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया था। लक्ष्मणझूला पुल से गुजरते हुए उसे खुद कई बार ऐसा लगा कि कुछ अनचाही नजरें उसका पीछा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अंग्रेजी अखबारों और ऑनलाइन मीडिया में महिला का ये बयान सामने आने के बाद स्थानीय होटलियर्स और लोगों ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। अंग्रेजी अखबारों में प्रकाशित बयान में महिला का कहना है कि जब वह इस शूट को अंजाम दे रही थी, तब कोई भी उसके आसपास नहीं था, और उसने देश में यौन उत्पीड़न के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए ऐसा किया।

'मैं जब भी इस पुल से गुजरी, हर बार मुझे लगा कि मुझे परेशान किया जा रहा है'

महिला ने आगे कहा कि मैंने लक्ष्मणझूला को शूट के लिए इसलिए चुना, क्योंकि मैं जब भी इस पुल से गुजरी, हर बार मुझे लगा कि मुझे परेशान किया जा रहा है। अनचाही नजरें मुझे घूर रही हैं। मेरी भारतीय बहनों और साथी महिला यात्रियों ने निश्चित रूप से ऐसा ही अनुभव किया होगा।

यह है मामला

पिछले दिनों 27 वर्षीय फ्रांस की महिला ने एक अश्लील वीडियो शूट कराकर सोशल साइट पर अपलोड कर दिया था। वीडियो तपोवन स्थित एक होटल के कमरे और लक्ष्मणझूला पुल पर फिल्माया गया था। इसके बाद बवाल हुआ तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, महिला को थाने से ही जमानत मिल गई। तब महिला ने पुलिस के सामने बयान दिया था कि उसने ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने के लिए यह वीडियो शूट कराया था। मामले में बृहस्पतिवार को ही महिला के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कराया था। साथ ही वीडियो शूट करने वाले फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  

महिला का वीजा रद्द करने की मांग

फ्रांस की महिला के बयान के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। होटल एसोसिएशन ऑफ तपोवन और लक्ष्मणझूला ने आपत्ति जताते हुए स्थानीय विधायक और मंत्री सुबोध उनियाल को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि महिला का बयान न सिर्फ आपत्तिजनक है, बल्कि हकीकत से कोसों दूर है।

महिला ने क्षेत्र की छवि खराब करने की कोशिश की है। बयान से ऐसा संदेश जा रहा है कि यहां देसी-विदेशी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कहा कि फ्रांस की महिला ने वीजा नियमों का भी उल्लंघन किया है। इसलिए महिला का भारत का वीजा रद्द कर 10 वर्षों तक भारत में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। 

गिरफ्तार फोटोग्राफर निकला कोरोना पॉजिटिव

अश्लील वीडियो मामले में गिरफ्तार तपोवन निवासी फोटोग्राफर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने से पूर्व नरेंद्रनगर स्थित श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय में आरोपी फोटोग्राफर का कोरोना रेपिड टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव पाया गया।

इसकी जानकारी तत्काल न्यायालय को दी गई। जमानती अपराध होने के कारण न्यायालय की ओर से उसे जमानत दे दी गई। आरोपी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

अभियुक्त रात में हवालात में रहा, जिस कारण उसके संपर्क में आए मुलजिम और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जबकि, थाने को सैनिटाइज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed