{"_id":"675de2ce683f556a7206a7b6","slug":"agreement-signed-between-thdcil-and-rec-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-570381-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: टीएचडीसीआईएल और आरईसी के बीच हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: टीएचडीसीआईएल और आरईसी के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और आरईसी लिमिटेड ने उत्तराखंड स्थित कोटेश्वर हाई परफॉर्मेंस वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
आरईसी के कार्यकारी निदेशक सीएसआर प्रदीप फेलो और टीएचडीसीआईएल के महाप्रबंधक अमरदीप ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने कहा कि टीएचडीसी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से देश के सामाजिक व आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोटेश्वर हाई परफॉर्मेंस वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में ओलंपिक आकार के पूल की स्थापना हमारी खेल प्रतिभाओं को निखारने और जल क्रीड़ा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है।
टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आरईसी के साथ यह सहयोग कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक जुड़ाव में नए मापदंड स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ओलंपिक आकार का पूल न केवल राष्ट्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में भी मदद करेगा।