छात्र संघ चुनावों के मद्देनजर महाविद्यालय प्रशासन ने लिंगदोह सिफारिश के नियमों को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय परिसर के आसपास लगाए गए बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स को हटाया। सहायक अधिकारी डॉ. दयाधर दीक्षित ने बताया कि लिंगदोह समिति के सिफारिश के नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महाविद्यालय के सहायक अधिकारी ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं, प्रत्याशियों, समर्थकों को स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं कि बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स आदि किसी भी प्रिंटेड चुनाव प्रचार सामग्री का प्रयाग लिंगदोह समिति की सिफारिशों के उल्लंघन के अंतर्गत आता है। इस प्रकार की सामग्री को प्रत्याशी स्वयं हटा लें। अन्यथा निर्देश न मानने की दशा में जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि रविवार को महाविद्यालय प्रशासन ने गेटों से होर्डिंग्स और बैनरों को हटाया है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, उपचुनाव अधिकारी डॉ. मृत्युंजय शर्मा, डॉ. विजेंद्र लिंगवाल, अशोक, अनूप, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।