{"_id":"6872c386219a1b16090be737","slug":"adm-inspected-the-triveni-ghat-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-737355-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एडीएम ने किया त्रिवेणी घाट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एडीएम ने किया त्रिवेणी घाट का निरीक्षण
Sun, 13 Jul 2025 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम जय भारत सिंह ने विभागीय टीम के साथ मिलकर त्रिवेणीघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने गंगा घाटों और तटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम ने एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों तेज बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। यात्रा के दौरान शिवभक्त असुरक्षित घाटों पर स्नान न करे इसके लिए सुरक्षा की व्यवस्था बनाएं। यात्रा सुगमता से सपन्न हो इसका पूरी तरह से ख्याल रखा जाए। एसडीएम ने नगर निगम प्रशासन को कांवड़ यात्रा में सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश आदि को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीम योगेश मेहरा, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, तहसीलदार चमन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन