{"_id":"5d8e74e78ebc3e012e1f4306","slug":"accused-arrested-with-robbery-rishikesh-news-drn321079354","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के सामान सहित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रायवाला पुलिस की गिरफ्त में बुजुर्ग महिला से लूट का आरोपी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायवाला पुलिस ने लूट के सामान के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक पर आरोप है कि उसने लूट के दौरान पीड़ित वृद्ध महिला को जान से मारने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बीते 25 सितंबर को थाना रायवाला में बुजुर्ग महिला स्वामी प्रज्ञा निवासी श्री गीता कुटीर तपोवन ग्राम हरिपुरकलां थाना रायवाला ने लिखित तहरीर दी थी।
उन्होंने बताया था कि 24 सितंबर की रात वह घर पर सो रही थी। तभी रात्रि करीब एक बजे सोनू नाम का युवक उनकी अलमारी से आठ हजार रुपये नकद और टेबलेट मोबाइल बिना उनकी आज्ञा से ले जाने लगा। जब उनकी नींद खुली तो आरोपी ने उसका दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस कारण वह बेहोश हो गई। सामान लेकर रफ्फू चक्कर हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ चोरी तथा जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कौशिकी वाटिका हरिपुरकलां से गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू पंवार उर्फ सोल्जर पुत्र नेत्रपाल सिंह पंवार निवासी गली नंबर छह राम विहार कॉलोनी हरिपुरकलां थाना रायवाला देहरादून के रूप में कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी पकड़े गए स्थान से कहीं बाहर भागने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि आरोपी से 7,650 रुपये नकदी तथा एक टैबलेट मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को पकड़ने में सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह नेगी, कांस्टेबल पंकज तोमर और प्रवीण नेगी शामिल रहे।