फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A two-day Garh Utsav program based on Uttarakhand

Rishikesh News: गढ़ उत्सव में गढ़वाली लोकगीत और लोकनृत्य की रही धूम

Wed, 03 Jan 2024 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
A two-day Garh Utsav program based on Uttarakhand
Iकलाकारों ने चक्रव्यूह का मंचन कर दर्शकों को दिखाई पौराणिक गाथा, बटोरी तालियांI
विज्ञापन




गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति ढालवाला की ओर से चौदहबीघा सब्जी मंडी चंद्रभागा नया पुल में उत्तराखंड लोक संस्कृति पर आधारित दो दिवसीय गढ़ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और पौराणिक गाथा चक्रव्यूह का मंचन किया गया।

बुधवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल, नगरपालिका मुनि की रेती ढालवाला के निवर्तमान अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नगर निगम की निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं, समाजसेवी गिरवर सिंह रावत और समिति अध्यक्ष आशाराम व्यास ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में समिति की ओर से मंगल गीतों की प्रस्तुति देकर उत्सव का शुभारंभ किया। उत्सव में गढ़वाली लोकगीत और लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। उत्तराखंड की पौराणिक गाथाओं पर आधारित चक्रव्यूह मंचन हुआ। रुद्रप्रयाग जनपद के गुप्तकाशी से आई करीब 42 सदस्यों की टीम ने चक्रव्यूह का मंचन किया।
विज्ञापन




कलाकारों की ओर से दी गई प्रस्तुति की दर्शकों ने सराहना की। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की गाथाओं का मंचन करने से युवा पीढ़ी इससे जागरूक होंगे। इस मौके पर लेखिका डाॅ. कविता भट्ट शैलपुत्री, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, घनश्याम प्रसाद नौटियाल, गजेंद्र सिंह कंडियाल, विशालमणि पैन्यूली, धनीराम बिंजोला, रमाबल्लभ भट्ट, महिपाल सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed