{"_id":"68e1855b35e9419ead09e6f9","slug":"a-detective-caught-the-wife-with-her-lover-in-a-hotel-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-132851-2025-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: सॉफ्टेवयर इंजीनियर ने पत्नी के पीछे लगाया जासूस, पीछा करते हुए पहुंचे होटल, देखते ही उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: सॉफ्टेवयर इंजीनियर ने पत्नी के पीछे लगाया जासूस, पीछा करते हुए पहुंचे होटल, देखते ही उड़ गए होश
Sun, 05 Oct 2025 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:38 PM IST
सार
गुरुग्राम के एक सॉफ्टेवयर इंजीनियर को अपनी पत्नी के रिश्ते पर शक हुआ। पत्नी पर नजर रखने के लिए उसने गुरुग्राम में एक कंपनी के जासूस को नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : AdobeStock
विस्तार
ऋषिकेश में थाना मुनि की रेती अंतर्गत तपोवन के एक होटल में युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग पकड़ लिया। हैरत की बात है कि पकड़े जाने के बाद भी पत्नी प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही।
विज्ञापन
थाना मुनि की रेती पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के एक सॉफ्टेवयर इंजीनियर को अपनी पत्नी के रिश्ते पर शक हुआ। पत्नी पर नजर रखने के लिए उसने गुरुग्राम में एक कंपनी के जासूस को नियुक्त कर दिया। जासूस और उसकी टीम उसकी पत्नी पर नजर रखने लग गई।
विज्ञापन
Rishikesh: फैशन शो का चल रहा था ऑडिशन, युवतियां कर रही थी रैंप वॉक...हिंदू रक्षा संगठन ने मचा दिया बवाल
विज्ञापन
Trending Videos
तीन अक्तूबर शाम को वह जासूस के साथ तपोवन के एक होटल में गए। जहां उसने अपनी पत्नी को गाजियाबाद निवासी उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। होटल में थाना पुलिस की मौजूदगी में जासूस ने उनकी पत्नी को पति के सुपुर्द कर दिया, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही। इससे नाराज पति ने थाना मुनि की रेती पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कर दी है। थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।