फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus over audition of Miss Rishikesh contest Hindu Raksha Sangthan members protested Uttarakhand news

Rishikesh: फैशन शो का चल रहा था ऑडिशन, युवतियां कर रही थी रैंप वॉक...हिंदू रक्षा संगठन ने मचा दिया बवाल

Sat, 04 Oct 2025 03:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Oct 2025 03:42 PM IST
सार

मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता के ऑडिशन को लेकर हंगामा हो गया। हिंदू रक्षा संगठन के सदस्यों ने विरोध किया।  स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Ruckus over audition of Miss Rishikesh contest Hindu Raksha Sangthan members protested Uttarakhand news
ऋषिकेश में मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता के ऑडिशन को लेकर हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून रोड स्थित एक होटल में फैशन शो ऑडिशन का हिंदू रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। होटल में दिवाली मेले की तैयारी के लिए फैशन शो का ऑडिशन चल रहा था। युवतियां वेस्टर्न परिधानों में रैंप वॉक कर रही थीं। मंच पर कई मॉडल्स हुनर का प्रदर्शन कर रही थीं। इसी बीच हिंदू रक्षा संगठन के कुछ कार्यकर्ता होटल में पहुंच गए। ऑडिशन का विरोध करने लगे।

विज्ञापन


उन्होंने इस आयोजन को संस्कृति और परंपराओं के विपरीत बताते हुए कार्यक्रम को तत्काल रोकने की मांग की। ऑडिशन रोकने के लिए आयोजन समिति और हिंदू रक्षा संगठन के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई। कार्यक्रम स्थल पर अफरा- तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया। हिंदू रक्षा संगठन के अध्यक्ष राघवेंद्र ने कहा कि यह तीर्थनगरी है यहां छोटे-छोटे कपड़ों में युवतियों का रैंप वॉक करवाना हमारी संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ है। वहीं, क्लब अध्यक्ष पंकज चंदानी ने विरोध को आधारहीन बताया। कहा कि यह सिर्फ एक फैशन शो का ऑडिशन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पेपर लीक मामला; चालाक सुरेंद्र ने फर्जीवाड़ा तो किया मगर भूल गया कि अब यूए नहीं यूके है उत्तराखंड

ऋषिकेश में मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता के ऑडिशन को लेकर हंगामा हो गया। युवतियां ऑडिशन के लिए होटल में पहुंची थीं तभी हिंदू शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजू भटनागर ने ऑडिशन रोकने को कहा और सभी युवतियों को घर जाने की हिदायत दी। आयोजक और युवतियों का कहना था कि उनके अभिभावकों को दिक्कत नहीं तो वो कौन होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed