फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: case has been registered against eight policemen including inspector after Court Order

Rishikesh: कोर्ट के आदेश पर इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Mon, 09 Oct 2023 12:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 09 Oct 2023 12:06 PM IST
सार

गुमानी वाला निवासी लता कांडपाल ने 24 जुलाई 2023 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश भवदीप रावते की अदालत में प्रार्थना दिया था। जिसमें लता कांडपाल ने  पुलिस कर्मियों पर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा कर फंसाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Rishikesh:  case has been registered against eight policemen including inspector after Court Order
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोतवाली के पूर्व प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह सहित आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते शुक्रवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश भवदीप रावते की अदालत ने इस संबंध में ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को आदेश दिए थे।

विज्ञापन


गुमानी वाला निवासी लता कांडपाल ने 24 जुलाई 2023 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश भवदीप रावते की अदालत में प्रार्थना दिया था। जिसमें लता कांडपाल ने वर्ष 2021 के अप्रैल में कोविड काल के दौरान कोतवाली ऋषिकेश के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह सहित कई अन्य पुलिस कर्मियों पर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा कर फंसाने का आरोप लगाया था। लता ने आरटीआई के तहत कोतवाली की सीसीटीवी फुटेज भी मांगी थी। फुटेज को न्यायालय को भी दिखाया गया था।

विज्ञापन

Mussoorie: आईटीबीपी को मिले 27 युवा अधिकारी, पासिंग आउट परेड के बाद मुख्यधारा में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

लता कांडपाल के अधिवक्ता रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश भवदीप रावते की अदालत ने रितेश शाह सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने बताया के न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इन धाराओं में हुआ मुकदमाI
आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 75 किशोर न्याय अधिनियम 2015, भारतीय दंड सहिंता की धारा 220, 323, 342, 330, 385, 386 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन के खिलाफ हुआ मुकदमा
कोतवाली ऋषिकेश के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह (वर्तमान में मुनिकी रेती थाने के प्रभारी निरीक्षक), एसआई रघुवीर कर्पवाण, महिला एसआई मीनू यादव, एसआई उत्तम रमोला (वर्तमान में थानाध्यक्ष रानीपोखरी), हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह, कांस्टेबल आदित्य, मनोज व सतबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed